भीषण सड़क हादसा : इस शहर में एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल।

cgsuperfast.com

महाराष्ट्र। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां टकरा गई। इस टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page