Raipur Crime: पत्‍नी के सामने पति की हत्‍या, दोनों के बीच विवाद को सुझलाने आए पड़ोसी ने चाकू से हमला कर ले ली जान…|

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के अवधपुरी सोनडोंगरी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिरने के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कबीर नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दो अन्य फरार हैं।

कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनडोंगरी निवासी मोहम्मद मुकीम खान की हत्या उसके पड़ोसी अल्ताफ, बेटे आरिफ और मोहम्मद जाकीर ने की है। पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में लिया है। घटना के दिन मुकीम अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ रहा था।

इसी बीच, पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ के घर की बाल्टी में ईंट गिर गई। इस घटना के बाद अल्ताफ, मुकीम को समझाने के लिए गया। उसी दौरान, अल्ताफ और मुकीम के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों के बीच बहस होते देख एक अन्य पड़ोसी भी उन्हें समझाने के लिए गया।

कुछ समय बाद, अल्ताफ अपने दोनों बेटों के साथ मुकीम के घर पहुंचा और चाकू से मुकीम की छाती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकीम को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद, डॉक्टरों के मना करने के बावजूद, मुकीम अस्पताल से अपने घर लौट गया।

घर पहुंचने के कुछ समय बाद मुकीम की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद परिवार वाले मुकीम को दोबारा अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page