T20 World Cup 2024: भारत की जीत के बाद आधी रात रायपुर की सड़कों पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक, जमकर गूंजे भारत माता के जयकारे…|

रायपुर। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी 20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस उपलब्धि का जश्न रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में जमकर मनाया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ डोल नगाड़ों की धूम पर क्रिकेट प्रेमी जमकर थिरके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने एक्स हैंडल पर लिखा, “विजयी भारत, विश्वविजेता भारत। शाबास चैंपियंस।” उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय गर्वित हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। भारत माता की जय, जय हिंद 🇮🇳 वंदे मातरम्।

ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़

भारत की जीत के बाद देर रात रायपुर के ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर एक से दो हजार क्रिकेट प्रशंसक एकत्रित हुए और टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। महिला, पुरुष, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक, हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने इस जश्न में भाग लिया।

“भारत माता की जय… इंडिया… इंडिया” के नारों से आधी रात को पूरा शहर गूंज उठा। एक समय ऐसा लग रहा था जैसे दक्षिण अफ्रीका ट्रॉफी जीत लेगी, लेकिन भारतीय टीम के धुरंधरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को फिर से गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

जीत की खुशी से झूमते-गाते नजर आए फैन्‍स

इस खुशी में राजधानी देर रात तक उत्साहित रही। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शहर के जयस्तंभ चौक पर एकजुट हो गए और विभिन्न तरीकों से खुशी का इजहार किया। लगातार पटाखे फूटते रहे। लोग कहते रहे कि इस जीत के बदौलत लग रहा है कि हमने छोटी दीवाली मना ली है। बच्चे, किशोर, युवा, प्रौढ़ और वृद्ध, सभी जीत की खुशी में झूमते-गाते और डांस करते हुए नजर आए। ढोल-नगाड़े बजते रहे।

भारत माता के जयकारों ने शहर में गूंज उठाई। जो कभी गाने नहीं गाए थे, वे भी खुशी से नाचे। घर की महिलाएं और बच्चियां भी खुशी से नहीं बाजी छोड़ी। उन्होंने दुआ की कि देश का नाम विश्व में हमेशा रोशन रहे। देश की शान में कभी भी कमी न आए। राजधानी में लोग देर रात तक जागते रहे और मैच की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page