Bilaspur Crime News: मकान में चोरी करने घुसा पति फरार, बाहर इंतजार कर रही पत्नी पकड़ी गई…|

बिलासपुर। कोटा के डोंगरीपारा में रहने वाली एक महिला के घर में चोर घुस आया और उसने 40 हजार रुपये और पीतल-कांसे के बर्तन चुरा लिए। अगले दिन फिर से महिला के घर में चोर घुस गया। बर्तन की आवाज से नींद खुलने पर जब महिला के परिवार वाले बाहर निकले, तो उन्होंने एक औरत को वहां देखा।

महिला को पुलिस को सौंप दिया गया है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कोटा के डोंगरीपारा नवागांव में रहने वाली संतोषी बाई बिंझवार बकरी पालन करती हैं। गुरुवार की रात को भोजन करने के बाद, वे अपने परिवार के साथ सो रही थीं। अगले दिन सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने देखा कि घर से पीतल और कांसे के बर्तन गायब थे।

इसके साथ ही चोर पेटी में रखे 40 हजार रुपये भी ले गए। संतोषी बाई ने इस चोरी की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई। इसके बाद शनिवार की रात, वे अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने लगीं। रात करीब एक बजे उनकी बेटी आरती की नींद खुल गई।

उसने अपने पिता को जगाकर बताया कि घर में कोई घुस आया है। उसने बर्तन गिरने की आवाज सुनी थी। बेटी के जगाने पर पति-पत्नी दोनों जाग गए। इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति उनके मकान से बाहर निकलकर भागने लगा। थोड़ी दूरी पर उन्हें एक महिला नजर आई।

पूछताछ के दौरान वह महिला गोलमोल जवाब दे रही थी। पति-पत्नी ने गांव वालों की मदद से उस महिला को पकड़ लिया और उसे कोटा पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने संदेह जताया है कि पहले और अब हुई चोरी में एक ही व्यक्ति का हाथ हो सकता है, और वह व्यक्ति पकड़ी गई संदेही महिला का पति हो सकता है। इस आधार पर पुलिस संदेही महिला से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page