दो परिवारों के बीच विवाद में तीन घर जला दिए गए: नवजात शिशु के दफनाए शव को निकालने पर जमकर मारपीट हुई और चार लोग हिरासत में लिए गए।

cgsuperfast.com

सुकमा जिले के धुरवारास गांव में शुक्रवार की रात दो परिवारों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई। इस मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। इस विवाद में गुस्से में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन घरों में आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह मामला जिले के गादीरास थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि यह मामला धर्म से जुड़ा हुआ है। नवजात बच्चे के दफनाए गए शव को निकालने को लेकर विवाद हुआ था। लाठी डंडे से हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरे मामले पर गांव के सरपंच का कहना है कि यह धार्मिक मामला नहीं है।

2 दिन पहले विवाद इतना बढ़ा कि, बीजा सोढ़ी, हिड़मा सोढ़ी, और देवा सोढ़ी के घर में आग लगा दी। मारपीट में बीजा सोढ़ी के सिर और पैरों में चोटें आई हैं। सोढ़ी हिड़मा के परिवार के साथ भी मारपीट की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि, यह तीन परिवार कुछ साल पहले धर्मांतरण किए थे। इसी वजह से परिवार के कुछ सदस्य इनसे नाराज थे।

आपसी विवाद से हुई है घटना

सोढ़ी भीमा, कोर्रा गाँव के सरपंच ने बताया कि उनके गाँव में एक नवजात शिशु की मृत्यु हो गई थी जिससे दो परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी की घटनाएं हो गई। यह कोई धार्मिक मामला नहीं है, लेकिन इसे अब जबरन तूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए गांव से कुछ भी संभव हो, उन्हें नुकसान की भरपाई में सहायता की जाएगी।

SDOP बोले4 लोगों को पकड़ा गया

एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि, गादीरास थाना क्षेत्र के धुरवारास में जिन दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है वे लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 4 आरोपी सोढ़ी कोसा, सोढ़ी सुला, सोढ़ी मंगडू और सोढ़ी सोमडा को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page