Raipur: अशोका बिरयानी में फिर हुई गड़बड़ी, पालक मटर की सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा, 10 दिन पहले दुर्ग में भी आया था ऐसा केस…|

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट एक बार फिर विवादों में फंस गया है। महोबा बाजार में स्थित इस रेस्टोरेंट में शाकाहारी भोजन की प्लेट्फ़ॉर्म पर बड़ी गड़बड़ी हुई है। रेस्टोरेंट के ग्राहकों ने दावा किया है कि उन्हें वेज पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला है। उन्होंने अपनी शिकायत पर रेस्टोरेंट की मैनेजमेंट से प्लेट हटा दी गई। इससे पहले भी 10 दिन पहले दुर्ग में वेज फ़ूड में मांस मिलने की घटना हुई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में दुर्ग के रहने वाले टिकेंद्र कुमार और केशरीनंदन साहू नामक युवक लंच करने गए। उन्होंने लंच में वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी आर्डर की।

युवकों ने बताया कि उनके पालक मटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने पर उन्होंने तत्काल ही इसकी शिकायत होटल के मैनेजर से की। शिकायत के बाद तत्काल ही उनकी प्लेट हटा दी गई। युवकों ने बताया कि वे एम्स हॉस्पिटल से आए हुए थे और भूख लगने पर यहां लंच करने पहुंचे।

युवकों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने कहा, लेकिन होटल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया और खाने का बिल भी नहीं दिया। इस संबंध में अशोका बिरयानी के ब्रांच मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने आरोपों से इन्कार किया। होटल प्रबंधन का कहना है कि मांस का टुकड़ा उनके किचन से नहीं आया है। सीसीटीवी से चेक भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page