Korba News: गेवरारोड स्टेशन के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव…|

कोरबा। रेलवे साइडिंग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गेवरा रोड स्टेशन मेन लाइन के किनारे पुराने पेट्रोल पंप और साइलो के मध्य अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर में सफेद रंग की शर्ट और लाइट कलर की पेंट था।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। वैधानिक कार्रवाई के बाद शव मर्च्यूरी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे और किस परिस्थिति में हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास जारी है, उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान, कुछ दिन पहले क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी, जिसके बारे में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page