इम्फाल: मणिपुर में हुई हिंसा के नए अपडेट – महिला को निवास्त्र करके घूमाने वाले मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सुबह से ही बवाल मचा हुआ है। इस मामले के चलते देशभर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस संदर्भ में एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न करके उनके साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है।
विभिन्न सूचनाओं के अनुसार, महिलाओं को नग्न करके घूमाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपी खुयरूम हेरादास को सुबह थॉउबल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में खुयरूम मुख्य आरोपी है। वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 टीमें तैनात की हैं, और उन्हें दबिश देने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कठिनाईयों का सामना कर रहीं हैं।
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का वायरल हो रहा है वीडियो चार मई को बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक समुदाय के लोग दो अन्य महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़कों पर घूम रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।
आईटीएलएफ (ITLF) के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो कांगपोकपी जिले में 4 मई का है। इस वीडियो में महिलाओं को नग्न अवस्था में दिखाया गया है। वीडियो में पुरुषों की भीड़ महिलाओं को लगातार छेड़छाड़ करते दिख रही है। पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है।