गुजरात पुलिस कर्मियों ने जाना छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति कोजांजगीर-चांपा ।

एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत गुजरात एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिसकर्मियों को एक दूसरे की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुजरात राज्य से आए 15 पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत (कल्चर एक्सचेंज बिटविन स्टेट पुलिस फोर्स) के अंतर्गत सातवे चरण कार्यक्रम के तहत 29 मई से 17 जून कुल 20 दिवस तक गुजरात राज्य के 12 पुरुष एवं 3 महिला पुलिसकर्मियों को जांजगीर-चांपा जिले का क्रोकोडाइल पार्क, शिवरीनारायण मंदिर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, परिवार परामर्श जांजगीर का भ्रमण कराया गया। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। अंतिम दिवस में गुजरात राज्य के पुलिसकर्मियों को साल, श्रीफल से सम्मान कर से विदाई दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन करने में चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, प्रदीप कुमार जोशी, निरी मनीष परिहार का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page