CG Balod Crime: जीजा के घर छुट्टी मनाने आई साली ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…|

बालोद। जिला मुख्यालय के ग्राम सिवनी में एक युवती ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका अपने बड़ी दीदी के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई हुई थी।

उसका नाम साक्षी बरसेना (23 वर्ष) बताया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की निवासी थी। साक्षी की लाश एक कमरे के पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिली। इस दौरान उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया, पंचनामा दर्ज किया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सोमवार शाम करीब आठ बजे की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी बरसेना, पिता का नाम अनिरुद्ध बरसेना, विदिशा, मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ सिवनी में अपने जीजा के घर आई थी।

युवती के जीजा, डॉक्टर रविन्द्र वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर हैं और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में रहते हैं। घटना के समय दीदी-जीजा और उनके बच्चे बाजार में सामान लेने गए हुए थे।

इसी बीच साक्षी ने आत्महत्या कर ली। जब वह घर लौटे तो देखा कि साक्षी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अगले दिन, मंगलवार की सुबह, घटनास्थल पर पहुंची।

बालोद पुलिस ने युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page