भिलाई में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में चरोदा निगम के पार्षद की मौत, साथी भी गंभीर रूप से घायल…|

भिलाई सड़क हादसा: भिलाई। भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र के देव बलोदा वार्ड के पार्षद ललित यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर के डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देव बलोदा के वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद और महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष ललित यादव अपने एक दोस्त के साथ ग्राम नारधी से देवबलोदा की ओर आ रहे थे। यह घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे हुई।

बताया जाता है कि ललित और उसका दोस्त सड़क किनारे गिरे हुए पाए गए, जबकि बाइक दूर पड़ी हुई थी। राहगीरों ने उन्हें देखा और उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर के डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि ललित को सिर में अंदरूनी चोटें आई थीं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, उनके दोस्त को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई और किस वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page