CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, रायपुर में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश…|

सीजी मौसम अपडेट: रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस साल पिछले साल की तुलना में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 23 से 25 जून के बीच बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून: बीते कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बौछारों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाओं के आने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं।

अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के और अधिक क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना है। मानसूनी द्रोणिका और चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। शुक्रवार को मानसून पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिलों में भी पहुंच गया है। इस प्रकार, सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मानसून आ चुका है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

कुसमी, गिधौरी, महासमुंद, पंढ़रिया में 5 सेमी, पुसौर, रायपुर शहर, जांजगीर, लोरमी में 4 सेमी, और सोनाखान, अहिवारा, देवभोग, बिलासपुर, नवागढ़ में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों के अलावा पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page