Kanker Crime: कांकेर में बीएसएफ जवान की जंगल में मिली लाश, सिर में गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस…|

कांकेर। कांकेर क्राइम न्यूज: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बीएसएफ जवान का शव मिला है। जवान की मौत गोली लगने से हुई है। जवान को गोली किसने मारी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। जवान का नाम मदन कुमार बताया गया है। पखांजूर एएसपी प्रशांत कुमार शुक्ला ने इस खबर की पुष्टि की है।

दरअसल, यह मामला कांकेर के पखांजूर थाना के मारबेडा कैंप इलाके का है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के 94वें बटालियन में पदस्थ मदन कुमार रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात था। जवान शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शौच के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब जवान वापस नहीं लौटा, तो साथी जवान उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान कुछ दूर पर जवान का शव मिला।

बताया जा रहा है कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है। जवान के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान को गोली किसने मारी इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page