Naxalite Killed Youth : नक्सलियों ने की युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस…|

केशकाल : नक्सलियों ने युवक की हत्या की : छत्तीसगढ़ में हाल के कुछ समय से नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और उन्हें खत्म किया जा रहा है। जवानों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ों में कई नक्सली मारे जा रहे हैं। पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इन अभियानों से नक्सली हताश हो गए हैं। नक्सली लगातार किसी न किसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में नक्सलियों ने फिर से एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

नक्सलियों ने युवक की हत्या की : दरअसल, केशकाल के धनौरा क्षेत्र के तिमड़ी गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण युवक एक शादी समारोह से लौट रहा था। इस दौरान उसके घर के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक की बहन उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

नक्सलियों ने युवक की हत्या की : वहीं, दूसरी ओर नारायणपुर में भी बीती शाम जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी सातों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। साथ ही, इस मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं। इस पूरी घटना की पुष्टि एसपी गौरव रॉय ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page