Bilaspur Crime News: शादी के बाद पत्नी से कुकर्म, तबीयत बिगड़ी तो थाने पहुंचा मामला…|

बिलासपुर। चकरभाठा इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। चकरभाठा क्षेत्र की महिला की शादी तीन महीने पहले हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो उसका पति शारीरिक संबंध बनाने के बजाय जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। महिला सामाजिक बदनामी के डर से यह बात किसी को नहीं बता पा रही थी। लगातार हो रहे इस कुकर्म से महिला की तबियत बिगड़ने लगी।

इसके बाद उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। महिला ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page