Bilaspur Crime News: दुधमु्ंहे बच्चे को लेकर कर रही थी गांजा की तस्करी, पांच महिलाएं गिरफ्तार…|

बिलासपुर: सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा ला रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं से 38 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपित महिलाओं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। वे महिलाएं छठ घाट के पास मौजूद थीं। इस सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर महिलाएं ऑटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी करके ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25), और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान महिलाएं गोलमोल जवाब दे रही थीं। उनके पास रखी प्लास्टिक की बोरियों की जांच करने पर 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर पुलिस ने महिलाओं को थाने लाया। यहां सख्ती से पूछताछ करने पर महिलाओं ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर आई हैं। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page