Chhattisgarh News: बेमेतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल…|

रायपुर, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात कठोर सड़क दुर्घटना घटित हो गई है। इसमें प्रारंभिक रूप से 9 लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि दो वाहनों की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा रात के करीब 10 बजे हुआ।

बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा के अनुसार इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं। उनके अनुसार, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में 12 लोग चोटिल हो गए हैं। चोटिलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि मौके पर ही आठ लोगों ने जीवन खो दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माजदा वाहन और बोलेरो पिकअप वाहन की एक भयानक टक्कर हो गई थी। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। चार लोगों को गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें रायपुर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। यह हादसा छठे कार्यक्रम के दौरान हुआ जब वाहन लौट रहा था। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास में हुआ। दुर्घटना के सूचना के बाद, बेमेतरा के विधायक दीपक साहू, कलेक्टर रणवीर शर्मा, और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

घायलों के नाम

(1) निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल

(2) मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष

(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष

(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष

(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष

(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष

(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष

(8) रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष

(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष

(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष

(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष

(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष

(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष

(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष

(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष

(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष

(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष

,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष

(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल

(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष

(21) सोनबती महिला 60 वर्ष

(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष

(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

जिला अस्पताल बेमेतरा में मृतकों के नाम

(1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष

(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष

(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृतकों के नाम

(4) अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष

(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष

(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष

(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष

(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष

(9) रतन साहू 50 वर्ष रायपुर रेफर के दौरान हुई मौत।

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

सड़क दुर्घटना में हुई 9 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए उन्होंने निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के कुछ लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page