सीएम कैम्प ऑफिस: सीएम साय के गृहग्राम बगिया में बनेगा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, अवर सचिव भट्टाचार्य ने जारी किया आदेश…|

जशपुर। सीएम कैम्प ऑफिस: सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने आदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृहग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय घोषित किया है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता की बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाकर उनके विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

सीएम कैम्प ऑफिस: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, लोग अपने विचारों और समस्याओं को कभी-कभी हम तक पहुंचाने में असमर्थ रहते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप उनकी समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए समाधान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page