जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में प्रियंका गांधी:मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद सभा में पहुंची, कहा- भाजपा ने आपको निर्भर बनाया,आत्मनिर्भर नहीं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचकर सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सभा स्थल पर पहुंची। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरे परिवार का बस्तर से विशेष लगाव रहा है। मैं यहां पहली बार आई हूं, लेकिन मैं बचपन से बस्तर के बारे में, यहां के लोगों के संघर्ष के बारे में सुनती आई हूं।

प्रियंका ने अपने संबोधन की शुरुआत गोंडी में लोगों का अभिवादन करते हुई की। उन्होंने कहा कि आज बस्तर एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेश में भी यहां के उत्पादों का उपयोग हो रहा है। मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है, क्योंकि आप लोग बिना प्रकृति का नुकसान किए जीवनयापन करते हैं।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा..

  • बस्तर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। जब हम कमाती हैं तो हमारे में आत्मविश्वास आता है कि हम भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं।
  • भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया। आत्मनिर्भर नहीं बनाया। कांग्रेस सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया
  • कांग्रेस की सरकार ने 65 वनोपज के लिए एमएसपी दे रही है। 5 लाख लोगों को वनअधिकार पट्टे दिए। धान की सबसे ज्यादा एमएसपी 2660 रुपए यहां मिल रही है।
  • जब भाजपा की सरकार थी तो सिर्फ शोषण था। गौमाता सड़कों पर घूमती थीं। सरकार आई तो खेतों को चरने वाली गौमाताओं के लिए गौठान बनाई। अब यह मॉडल पूरे विश्व में चर्चित है।
  • मैं यूपी में बताती हूं कि देखिए छत्तीसगढ़ में इसकी कितनी अच्छी योजना बनाई। भाजपा भ्रष्टाचार आपने 15 साल भुगता है।
  • आपके सामने दो मिसाल हैं एक पिछली सरकार की है, जिसने आपसे सिर्फ लूटा है और दूसरी सरकार आपको सब दे रही है। अब आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है।

बघेल जी कभी नकारात्मक बातें नहीं करते

जब भी यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुझसे मिलते हैं, कभी भी किसी की चुगली, नकारात्मक बात नहीं करते। हमेशा नयी, लोगों की कल्याणकारी योजनाओं की बात करते हैं। मैं बहुत से नेताओं से मिलती हूं, लेकिन लोगों के लिए कुछ करने, बेहतर करने का निश्चय जितना बघेल जी में देखती हूं, उतना किसी में नहीं दिखता।

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देश में बस्तर की अलग पहचान बन रही है। पहले जहां नक्सलियों के गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां खुशी के गीत सुनाई देती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

नेताओं ने क्या कहा…

बस्तर क्षेत्र का गांधी नेहरू परिवार से गहरा लगाव रहा है। जब से यहां हमारी सरकार आई है यहां खूब तरक्की हो रही है। प्रियंका से मिलकर लोगों की खुशी सााफ झलक रही है। कुमारी सेलजा

पहले बस्तर में जहां नक्सलियों के गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां खुशी के गीत सुनाई देते हैं। नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल

जगदलपुर एयरपोर्ट के बाहर डीजीपी और पुलिस अधिकारियों ने प्रियंका का स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, उनके दौरे के बाद कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। प्रियंका के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने सभी तरह की तैयारी कर ली

प्रियंका के दौरे के सियासी मायने…

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बस्तर के आदिवासियों के लिए प्रियंका गांधी केवल एक कांग्रेस नेता नहीं, बल्कि इंदिरा की पोती भी हैं। लिहाजा आदिवासियों का भावनात्मक लगाव भी प्रियंका गांधी से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस वक्त बस्तर लोकसभा समेत विधानसभा की सभी 12 सीटों में कांग्रेस के विधायक हैं। और पार्टी इस बात को बखूबी जानती है की सत्ता तक जाने की राह आदिवासी बाहुल्य बस्तर से होकर ही गुजरती है। इसलिए चुनाव से पहले प्रियंका के दौरे से कांग्रेस अपनी जमीन और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। गांधी परिवार से इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी भी बस्तर आ चुके हैं।

प्रियंका गांधी के दौरे से जुड़ी तस्वीरें

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आज बस्तर में

मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आज बस्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रमन सिंह के बस्तर दौरे पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा है कि, अगर रमन सिंह मंच पर आना चाहते हैं तो आ सकते हैं।

प्रियंका के दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. नेहरू-गांधी परिवार का बस्तर से खास नाता

नेहरू-गांधी परिवार का छ्त्तीसगढ़ के बस्तर से खास नाता रहा है। साल 1955 में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बस्तर आए थे। यहां आदिवासी सम्मलेन में शामिल हुए थे। साल 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी यहां आईं थीं। वे अबूझमाड़ में आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की थीं। और उनके साथ पारंपरिक नृत्य भी की थीं। 

2. प्रियंका के मंच पर जवानों की परेड:कहीं टूट न जाए इसलिए 60 से ज्यादा जवानों को 20 मिनट तक करवाया कदमताल,​​​​

प्रियंका गांधी के लिए करीब 7 फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इस मंच की मजबूती की जांच करने के लिए 60 से ज्यादा पुलिस जवानों की करीब 20 मिनट तक मंच के ऊपर परेड करवाई गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

पिछले महीने अमित शाह भी आये थे बस्तर

हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी CRPF के 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने लिए बस्तर पहुंचे थे। भले ही उनका यह दौरा CRPF के कार्यक्रम के लिए था। लेकिन इसके भी राजनीतिक मायने निकाले गए। और अब बस्तर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, कांग्रेस अपनी सियासी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page