Mallikarjun Kharge Visit in CG: राजनांदगांव में भरोसे का सम्‍मेलन शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे सभा को संबोधित…|

राजनांदगांव। Mallikarjun Kharge’s Visit to Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के ग्राम ठेकवा में कांग्रेस का विश्वास सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाथ दिखाकर लोगों का स्वागत किया। इसके बाद राज्य गीत बजा दिया गया।

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पूरे प्रदेश में विश्वास सम्मेलन हो रहा है। विश्वास करना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस सरकार पर जनता ने विश्वास किया है। विश्वास है, क्योंकि किसानों का कर्जा माफ किया गया है। 25 सौ में धान खरीदी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जो कहा गया था, वो सरकार ने पूरा किया है। कोटवारों को मानदेय दिया गया है।

इसके बाद सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, गढ़बो छत्तीसगढ़ का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए 2023 में कांग्रेस को सरकार बनानी चाहिए।

1867 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिलों के लिए कुल 1,867 विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 355 करोड़ 23 लाख रुपये है। इसमें 1,691 कार्यों के भूमिपूजन के साथ ही 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिनकी कुल लागत 177 करोड़ 86 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page