हरियाली तीज 2023: हरियाली तीज पर इन तरीकों से करें भगवान विष्णु की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी, यहां जानें विधि और तिथि…|

नई दिल्ली: हरियाली तीज 2023: पंचांग के अनुसार, सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त 2023 को रात 08:01 पर आरंभ होगी। इस तिथि का समापन 19 अगस्त 2023 को रात 10:19 पर होगा। कई जगह पर हरियाली तीज को कजली तीज के नाम से भी मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। यह खास दिन व्रत और पर्व दोनों ही रूपों में प्रसिद्ध है। हरियाली तीज के सुबह का मुहूर्त 07:47 से सुबह 09:22 तक है। दोपहर के मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 12:32 से दोपहर 02:07 तक है। अगर शाम के मुहूर्त की बात करें तो यह शाम 06:52 से रात 07:15 तक है। साथ ही रात का मुहूर्त प्रातः 12:10 से प्रातः 12:55 तक है।

हरियाली तीज पर करें इस मंत्र का जाप

हरियाली तीज 2023: हरियाली तीज पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। इस पर्व पर कोई महिला व्रत रखती है तो पूजा करते समय वह दोनों मंत्र ॐ विष्णवे नमः और ॐ नमो नारायणाय का जाप करेगी। अगर कोई ऐसा करता है तो भगवान विष्णु काफी प्रसन्न हो जाते हैं। विद्वान सदाचारी ब्राह्मण को ब्राह्मणी सहित भोजन करा कर दक्षिणा, द्रव्य एवं वस्त्राभूषणादि के साथ विदा करें।

अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है पर्व

हरियाली तीज 2023: इस पर्व को भगवान विष्णु की पूजा करने से लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मानते हैं। हर जगह अलग-अलग तरीके से पूजा की जाती है। झांसी, मोबा और बुंदेलखंड में इस पर्व को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा दतिया, चारखारी, औरछा का तीज पर्व भगवान कृष्ण के रूप में मनाया जाता है। पर्वांचल की बात करें तो जौनपुर और बनारस में इस पर्व को कजली तीज के रूप में मनाते हैं।

विवाहित नवयुवतियां पिझर में मनाती है तीज

हरियाली तीज 2023: प्रायः विवाहित नवयुवतियां श्रावणी तीज को अपने पीहर में मनाती हैं। इस पवित्र दिन सुंदर से सुंदर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर उन्हें बेटियों को भेजे जाते हैं। सुहागी सास के पांव छूकर उसे दिया जाता है। यदि सास न हो तो जेठानी या किसी वयोवृद्धा को देना शुभ माना जाता है। हरियारी तीज पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं और इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन जयपुर में राजपूत लाल रंग के कपड़े पहनते हैं और श्री पार्वतीजी की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page