World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान, ICC ने दी जानकारी…|

नई दिल्ली: विश्व कप 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आगाज़ होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। इस दौरान सभी टीमों ने अपने सर्वोत्तम संभावित 15 खिलाड़ियों का चयन करना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, मेजबान भारत अभी भी इस महा-इवेंट के लिए अपने सर्वोत्तम संभावित 15 खिलाड़ियों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया अपने स्क्वॉड का ऐलान कब तक कर सकती है, इसकी तारीख सामने आ गई है।

इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

विश्व कप 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए सभी 10 देशों को अपनी टीमों का ऐलान करना है, इसकी जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दी है। ICC ने अपनी वेबसाइट के जरीए जानकारी दी है कि सभी टीमों को 28 सितंबर तक अपनी फाइनल स्क्वॉड का ऐलान करना होगा। इसके बाद भी टीमों में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए आईसीसी से अनुमति लेनी होगी। ऐसे में टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान एशिया कप के बाद किया जा सकता है।

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के मैच

विश्व कप 2023: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपनी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेलेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 15 अक्टूबर को होगी, हालांकि इस मैच की तारीख में बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया अपना पांचवां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना 29 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। टीम इंडिया 2 नवंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। वहीं, 5 नवंबर को कोलकाता में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच 11 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page