बागेश्वर महाराज की कथा का अंतिम दिन आज, समय में हुआ परिवर्तन, आज ही होगा “गुरु दीक्षा” कार्यक्रम…|

बागेश्वर महाराज कथा: छिंदवाड़ा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेद्र कृष्ण शास्त्री की कथा इन दिनों छिंदवाड़ा के सिमरिया में चल रही है। आज दिव्य कथा का आखिरी दिन है। इस कथा के समय में बदलाव किया गया है। आज की कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा सुबह 11 बजे से गुरु दीक्षा का कार्यक्रम भी होने जा रहा है।

बागेश्वर महाराज कथा: पिछले 3 दिनों से पीसीसी चीफ कमलनाथ के विधानसभा क्षेत्र सिमरिया में पं. धीरेद्र शास्त्री की कथा चल रही है। आज कथा का आखिरी दिन है। कथा करने के बाद महाराज शाम 5 बजे बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। पहले कथा शाम को 4 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चल रही थी। पंडित शास्त्री के स्वागत में मुख्य यजमान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page