हाथी आक्रमण जशपुर: जान बचाने के लिए भाग रही महिला को हाथी ने कुचल कर मारा…|

हाथी आक्रमण जशपुर: जशपुरनगर में एक घटना में जान बचाने के लिए घर से निकल कर भाग रही एक महिला को हाथी ने पटक कर कुचल कर मार डाला। यह घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र के देवरी गाँव में हुई। बुधवार की रात करीबन 11 बजे एक दंतैल हाथी गाँव में अचानक धमका मचाकर मकान तोड़ने लगा। इसी दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए अपने घर छोड़कर भागने लगे। उस समय, देवरी निवासी सुमति बाई, जिसकी उम्र 50 वर्ष थी, को दंतैल हाथी ने दौड़कर कुचल दिया।

घटना की सूचना के बाद, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी पास के जंगल में डेरा जमाया हुआ है। वन विभाग ने स्थानीय रहवासियों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

एक माह मे पांचवी घटना

जिले में हाथियों के हमले में जनहानि की यह पांचवीं घटना है। इस घटना से एक दिन पहले बगीचा थाना क्षेत्र में बेटी से मिलकर परिवार सहित घर लौट रही एक महिला को हाथी ने मक्के की खेत में कुचल दिया था। इसके अतिरिक्त तपकरा और कुनकुरी वन परिक्षेत्र में भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

तीन घरो को किया क्षतिग्रस्त

देवरी में घुस आए लोनर एलिफैंट ने तीन घरों को भी क्षति ग्रस्त किया है। जानकारों के अनुसार दल से अलग हुआ हाथी, अधिक आक्रामक होता है। इस हाथी से सम्पत्ति और जान को अधिक नुकसान पहुँचता है। जानकारों के अनुसार हाथियों के दल द्वारा नर हाथी को एक समय सीमा के बाद दल से अलग कर दिया जाता है। अकेलेपन के कारण दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page