पाटन नगर में डॉक्टर खूबचंद बघेल की जन्म जयंती के अवसर पर अटारी (पाटन) चौक में स्थित डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया।

पाटन। आज पाटन नगर में डॉक्टर खूबचंद बघेल की जन्म जयंती के अवसर पर अटारी (पाटन) चौक में स्थित डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ खूबचंद बघेल जी ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की परिकल्पना की थी, डॉक्टर बघेल के जीवन शैली से हमें सीख लेना चाहिए,उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।
श्रद्धांजलि अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के अलावा छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य हेमंत देवांगन, सेक्टर प्रभारी पुरुषोत्तम कश्यप, गोपाल देवांगन, पार्षद कैलाश देवांगन, मनीष देवांगन, लीलाधर वर्मा, लीलेश वर्मा, शीतल कमल किशोर वर्मा, अर्पिता आभास दुबे, एल्डरमैन बिसौहा देवांगन, विधायक प्रतिनिधि विनय पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, उप अभियंता थानेश्वर वर्मा,संदीप कश्यप,नीरज सोनी, सुनील सोनी, संतोष मालवीय, हरीश देवांगन, आशीष वर्मा,मनोज वर्मा, कलीम मोहम्मद,युवराज साहू, धनेश्वर वर्मा, जलज सावर्णी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page