टमाटर की लाली ने दिखाए तेवर, राजधानी में बिक रहे 350 रुपए प्रति किलो

टमाटर का भाव 350 रुपये प्रति किलो: पंजाब। देशभर में टमाटर के मूल्यों को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास किए, लेकिन चंडीगढ़ में इसकी कीमत 300 से 350 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, गाजियाबाद में टमाटर 250 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। चंडीगढ़ में आढ़तियों का कहना है कि पंजाब और हिमाचल से आपूर्ति बंद हो गई है, लेकिन बंगलूरू से टमाटर मंगवाए गए हैं। इससे दरों में कमी आएगी।

इन जिलों में भी आसमान छू रहा टमामट का रेट

लखनऊ, यूपी की राजधानी, में टमाटर के दाम 160 रुपये से लेकर 180 रुपये प्रति किलो तक हो रहे हैं। हरियाणा में टमाटर 200 से 225 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं और हिमाचल में 118 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिक रहे हैं। जम्मू में टमाटर का खुदरा दाम 180 से 200 रुपये प्रति किलो रहा है। सरकार ने बुधवार को ही सहकारी समितियों-नैफेड और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ को उत्पादक केंद्रों से टमाटर खरीदने और उचित मूल्य पर वितरण के निर्देश दिए हैं।

फुटकर बाजार में टमाटर की कीमतें

शहर/राज्य                       कीमत
चंडीगढ़                            300-350 रुपये/किलो
दिल्ली                               200-250 रुपये/किलो
गाजियाबाद                       250 रुपये/किलो
हरियाणा                           200 रुपये/किलो
उत्तरकाशी                       200 रुपये/किलो
गंगोत्री                               200 रुपये/किलो
जम्मू                                 180-200 रुपये/किलो
लखनऊ                           160-180 रुपये/किलो

उत्तरी भारत में हो रहा रेट में इजाफा

टमाटर का दाम 350 रुपये प्रति किलो: जहां बारिश के कारण लोग अपने घर से निकलने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, वहीं मंडियों में सब्जियों के दाम में वृद्धि दिख रही है। जबकि एक तरफ लोग घर पर खाना बनाने के लिए सब्जियाँ खरीदने के लिए जैसे-तैसे बाहर जा रहे हैं, तो बढ़ते दाम लोगों की जेब पर बहुत असर डाल रहे हैं। चंडीगढ़ में टमाटर का रेट 300 रुपये प्रति किलो को पार करके अब लोग इससे दूरी बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page