विपक्षी दलों की बैठक की हो गई ‘टाय टाय फिश’, BJP सासंद सुशील मोदी साधा निशाना..|

BJP MP Sushil Modi on Opposition party meeting : नई दिल्ली। आज पटना, बिहार में आयोजित लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ संघठित रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक संपन्न हुई है, जो अब पूरी हो गई है। यह बैठक लगभग 4 घंटे तक पटना के सीएम हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में 15 से अधिक विपक्षी दलों ने भाग लिया है, जिसमें विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी इस बैठक में शामिल हुए।

BJP MP Sushil Modi on Opposition party meeting : उसी बैठक पर भाजपा ने अपनी निशाना साधना शुरू कर दी है। भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार प्रतिक्रियाएं उभर रही हैं। विपक्षी दलों की बैठक को “टाय टाय फिश” घोषित करते हुए, भाजपा सांसद सुशील मोदी ने ताने भरते हुए कहा कि यह बैठक सिर्फ अगली बैठक की तारीख तय करने के लिए हुई है। देश की जनता को जानना चाहिए कि नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी में से कौन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तत्पर हैं। इन लोगों ने अगर बाहर भी कहा था कि वे साथ मिलकर लड़ेंगे, तो बैठक से जनता को यह जानने का मौका मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page