cgsuperfast NEWS कि स्पेशल रिपोर्ट, दुर्ग शहर में नालियों का खस्ताहाल

दुर्ग. cgsuperfast.com

दुर्ग शहर में पटेल चौक के पास बने गढ़ कलेवा के सामने बने नाली को तकरीबन 2 महीने पहले साफ करने कि मंशा से खोला गया था लेकिन साफ होने के बाद भी अभी तक नाली को ढका नहीं गया है जिससे नाली के बदबू के कारण आस पास कि जनता परेशान रहती है खासकर गढ़ कलेवा जाने वाले उपभोक्ताओं के ऊपर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है क्योंकि गढ़ कलेवा जाने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि अंदर घुसने के पहले गंदगी के दर्शन हो जाते है जिसके कारण उनकी खाना खाने कि रुचि खत्म हो जाती है

समझ नही आता आखिर आम जनता कि समस्याओं को दूर करने में नगर निगम को क्या आपत्ति है क्योंकि सिर्फ गढ़ कलेवा के पास ही नहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में नालियों के ढके नही होने से दुर्ग कि जनता को गंदगी बदबू का सामना करना पड़ता है साथ ही अंधेरे में ये दिखाई भी नही देते जिससे दुर्घटना होने कि आशंका बनी हुई है

आज हमारी cgsuperfast NEWS कि टीम ने दुर्ग शहर में बने विभिन्न नालियों का अवलोकन किया , नगर निगम में संबंधित अधिकारियों के नही होने से आज समस्याओं के बारे में नगर निगम से चर्चा नही हो पाई लेकिन जल्द ही टीम नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से इस विषय में शिकायत कर इस समस्या के निवारण के लिए प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page