कांग्रेस अपना चुनावी आगाज करने जा रही है।पाटन के साकरा मे कांग्रेस भरोसे का सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।


पाटन– साकरा मे कांग्रेस भरोसे का सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंने की चर्चा थी। लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि खड़गे जी कर्नाटक में सरकार बनने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार के कारण नहीं आएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में आज भरोसे के सम्मेलन को लेकर आज पाटन के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की। इस सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खातों में दी जाएगी। वहीं उद्यानिकी महाविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी इस सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बैठक के दौरान कर्नाटक चुनाव में मिली जीत को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत से साबित हो चुका है कि बजरंगबली किन के साथ हैं। बजरंगबली अत्याचार और अन्याईयों के साथ नहीं दिया। भाजपा कहती थी कि कांग्रेस मुक्त भारत होगा, लेकिन अब धीरे-धीरे भाजपा मुक्त भारत बन रहा है। हिमालय से लेकर समुद्र तट तक कांग्रेस की सरकार है। दक्षिण भारत में भाजपा मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा की तैयारी भी जुट जाना चाहिए, किसानों को समय-समय पर पैसा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान आदिवासी नृत्य का आयोजन बन गई है। गांव-गांव में मानस गान का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम वन गमन पथ का विकास किया जा रहा है। भाजपा के पास अब कुछ मुद्दे ही नहीं हैं। भाजपा ने जितने भी हितग्राहियों को साइकिल, राशन कार्ड, सिलाई मशीन सहित को सामान बांटे हैं, उसमें पूरा कमीशन लिया है। कांग्रेस की सरकार में सभी हितग्राहियों के खाते में पैसा सीधे जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आईटी, ईडी गली-गली में घूम रहे हैं। केंद्र सरकार का मूल उद्देश्य कांग्रेस सरकार को बदनाम करना है। चार साल में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए हितग्राहियों के खातों में डाले गए हैं। जब डायरेक्ट खाते में पैसा जा रहा है तो घोटाला कैसा हो सकता है। भाजपा राम के नाम से वोट मांगती है। कांग्रेस सरकार राम वन गमन पथ का विकास कर रही है। यही अंतर है भाजपा और कांग्रेस में। उन्होंने बताया कि अब गोबर से बिजली बनाने की भी योजना सरकार बना रही है। स्वागत भाषण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने दिया। आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया। संचालन कृषि मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया। मंच पर जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, राजेश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, हेमंत देवांगन, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष संजय यदु, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्गा कमलेश नेताम, बीज निगम सदस्य शंकर बघेल, साख सहकारी समिति सेक्टर 1 के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर और जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू मंच पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से , खिलावन चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा , त्रिभुवन यदु, बबलू मारकंडे, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़, सरपंच पुष्पा वर्मा, शशिकला सिन्हा, ब्लॉक महिला अध्यक्ष जागेत्री साहू, वंदना वर्मा, त्रिवेणी बंजारे, मोरध्वज साहू, कांग्रेस नेता रजत शर्मा, बलदाऊ भाले, नीरज सोनी, प्रशांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, लिलेश वर्मा, कैलाश देवांगन, विनय पटेल, केदार कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, देवेश चंद्राकर, कमलेश वर्मा, ईश्वरी वर्मा, योगेश्वर वर्मा, संदीप कश्यप, रमन टिकरिहा, गालव वर्मा, छोटू बघेल, भेष आठे , देव कुमार निषाद, मनीष पटेल, राकेश आडिल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page