चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी, मंत्री डहरिया को 70 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने के लिए सौंपा।

cgsuperfast.com

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर में साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh assembly election 2023) होने वाला है। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी में कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी दिख रही है। मंत्री शिवकुमार डहरिया के सामने कांग्रेस के 70 नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन और प्रभारी मंत्री के रूप में सूरजपुर में दौरे पर हैं। इस दौरान भटगांव विधानसभा के 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री डहरिया को समूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराजगी थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page