Bijapur: विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमले की खबर , नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी

Bijapur: विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमले की खबर , नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी
गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेसी वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार पदेडा के नजदीक हमला हुआ है।

बीजापुर। विधायक विक्रम मंडावी के काफिले में नक्सली हमला होने की खबर सामने आई है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने फायरिंग की है। गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेसी वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार पदेडा के नजदीक हमला हुआ है। काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना की जानकारी ली जा रही है। घटना की आधिकारि‍क पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page