“कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें न समझाया और न ही तसल्ली दी, टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया था।”

cgsuperfast.com

शेट्टार ने कहा, “मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।”

कर्नाटक में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।

शेट्टार बोले- टिकट ना मिलने से मैं हैरान था
शेट्टार ने कहा, “मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया

सिद्धारमैया बोले- शेट्टार के आने से 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने बताया कि शेट्टार के शामिल होने से कांग्रेस राज्य में 150 सीटों से ज्यादा जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शेट्टार के समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया है। इस तरह का व्यवहार किसी के साथ नहीं होना चाहिए। सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने शेट्टार के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ये बताया।

रविवार को कांग्रेस नेताओं से मिले थे शेट्टार
रविवार को शेट्टार ने कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। शेट्टार ने बताया कि कांग्रेस के इन नेताओं ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था।

कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्‌टार ने भाजपा छोड़ी:टिकट न मिलने से नाराज थे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से 25 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने शनिवार देर रात भाजपा से इस्तीफा का ऐलान किया। उन्होंने रविवार को विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page