Korba News: सोंधी नाला पुल में बारिश का भरा पानी, पुल के ऊपर पानी से आवागमन बाधित…|

चाकाबुड़ा। कटघोरा-दीपका मार्ग पर चाकाबुड़ा के पास सोंघी नाला में एक पुल का निर्माण किया गया है। बीती रात की भारी बारिश ने निर्माण एजेंसी की खामियों को उजागर कर दिया। कटघोरा-दीपका-चाकाबुड़ा मार्ग पर सोंघी नदी पर बना पुल बारिश के पानी से भर गया। इससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। यहां दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जानकारी अनुसार चाकाबुड़ा मार्ग पर सोंघी नदी में करीब तीन साल पहले पुल का निर्माण किया गया था, पर इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पुल पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल पानी से लबालब भरा गया। इससे पुल पर गहराई का अंदाजा नही हो रहा है। यहां पुल पर आवाजाही करने वाले पैदल राहगीरों के कपड़े खराब हो रहे है। बाइक सवार भी परेेशान है। पुल से पानी निकासी की व्यवस्था नही बनाए जाने के कारण पुल पर पानी भरा रहता है। पुल पर मिट्टी और रेत जमी हुई है, जिससे पानी निकासी नही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page