Janjgir Champa News: जम्मू में मिली दो गुम किशोरियां दो किशोर ले गए थे भगाकर, शादी का झांसा देकर किए दुष्कर्म…|

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने जम्मू से दो गुमशुदा बालिकाओं को बरामद किया है। उनके लोकेशन का पता जम्मू में लगने पर पुलिस टीम वहां भेजी गई थी। पुलिस ने दोनों बालिकाओं से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी का झांसा देकर उन्हें भगाया गया था। दोनों बालिकाएं क्रमशः पिछले दस और छह महीनों से लापता थीं। इस मामले में शामिल दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया।

जिले के लापता बच्चों की लगातार खोजबीन की जा रही थी। जिसमें नवागढ़ थाने के दो मामलों में लापता लड़कियों का लोकेशन जम्मू की तरफ मिलने पर नवागढ़ थाने से प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक जनक कश्यप और महिला आरक्षक नीता महंत की टीम को जम्मू कश्मीर भेजा गया था।

जहां 26 अक्टूबर 2023 को वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में 10 जनवरी 2024 को वह अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। दोनों ही मामलों में धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दोनों का लोकेशन जम्मू कश्मीर मिलने पर वहां टीम भेजी गई थी।

टीम ने दोनों को जम्मू में बरामद किया और नवागढ़ लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़कों ने शादी का झांसा देकर उन्हें भगाया था। इस पर नाबालिग लड़कों के खिलाफ नवागढ़ थाने में धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page