Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर सीट पर 1998 के बाद से भाजपा का कब्‍जा, 10 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत दांव पर…|

कांकेर। कांकेर लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को हुए मतदान का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। इस सीट पर हुए चुनाव में 76.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। अगर इस सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो कांग्रेस पिछले छह चुनावों से भाजपा के गढ़ को भेदने में असफल रही है। 1998 के बाद से इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। इस बार कांकेर लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाने 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कांकेर लोकसभा सीट का इतिहास

कांकेर लोकसभा परिणाम 2024: बस्तर जिले का हिस्सा रहा कांकेर को 1998 में एक नया जिला बनाया गया था। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से छह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

इस सीट पर रोचक मुकाबला

अगर राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो कांकेर जिला गठन के बाद से इस सीट पर स्थानीय प्रत्याशियों पर ही मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इसका उदाहरण 1998 के चुनाव में देखने को मिला जब बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस के महेंद्र कर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के सोहन पोटाई ने महेंद्र को हराया था। यही कारण है कि इस बार भाजपा ने भोजराज नाग और कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page