Raigarh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाथरूम में इस हाल में मिली महिला की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान…|

मेडिकल कॉलेज अस्पताल आत्महत्या: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाथरूम में एक महिला की लटकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

सूत्रों के अनुसार, महिला अपने पति की मृत्यु के बाद से अवसाद में थी। पहले भी पति की मौत के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वर्तमान में चक्रधर नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला का नाम दीपिका सारथी बताया जा रहा है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के सिलादेही बिर्रा निवासी समीर सारथी का विवाह पुसौर ब्लॉक के छिछोर उमरिया गांव निवासी दीपिका सारथी के साथ 20 साल की उम्र में रीति-रिवाज के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि 27 मई की सुबह समीर सारथी ने अपने ससुराल में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद महिला ने भी अपनी जान देने के उद्देश्य से जहर सेवन कर लिया था। उसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण 29 मई को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब अस्पताल के मरीज शौचालय गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक किसी के बाहर नहीं आने पर उन्होंने वार्ड में मौजूद अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। वार्ड के अन्य लोग भी बाथरूम जाकर दरवाजा खटखटाने लगे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल आत्महत्या: अस्पताल के शौचालय में एक महिला की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। संदेह है कि महिला ने रात के समय बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page