Bemetara Factory Blast: बेमेतरा हादसे पर पूर्व सीएम बघेल ने उठाए सवाल, पूछा किसे बचा रही है सरकार…|

रायपुर। बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट: बेमेतरा जिले की बेरला तहसील के पिरदा गांव में स्थित स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए हादसे के 72 घंटे बाद भी अब तक इस पूरे मामले में किसी भी जिम्मेदार पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस पर विपक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से पांच सवाल पूछते हुए हादसे के आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने एक्स हैंडल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “बेमेतरा ब्लास्ट: किसकी ‘गारंटी’ और किसके ‘सुशासन’ में गुनहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है? सत्ता के किस करीबी को बचाने की कोशिश की जा रही है?”

बेमेतरा ब्लास्ट: किसकी “गारंटी” और किसके “सुशासन” में गुनेहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है? सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास?

जवाब तो देना होगा-

1. 48 घंटे बाद भी घटना की अब तक FIR क्यों नहीं?

2. क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन कितने मजदूर वहां… pic.twitter.com/ocI3gKgwJk

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 27, 2024

जवाब तो देना होगा-

1. 48 घंटे बाद भी घटना की अब तक FIR क्यों नहीं?

2. क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन कितने मजदूर वहां काम पर गए थे?

3. अब तक कितने मजदूर लापता हैं क्योंकि प्रशासन के 8 लोगों के दावे को तो ग्रामीण नकार रहे हैं।

4. क्षमता से अधिक रखी विस्फोटक सामग्री को क्यों निकाला जा रहा है? जाँच में विस्फोटक सामग्री की क्या मात्रा दर्ज की जाएगी?

5. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को जो मुआवज़ा देने की घोषणा की है उसे तो लेने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया है। क्या प्रशासन मुआवजा बढ़ाएगा?

इस दिल दहलाने वाली घटना में मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। शरीर के अंगों को पॉलीथिन में जमा करके DNA जाँच के लिए भेजा गया है।

लेकिन इतने भयावह हादसे के बाद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

सवालों के जवाब तो देने होंगे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page