CG Students In Kyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसी छत्‍तीसगढ़ की छात्रा ने जारी किया वीडियो, बताया हाल, CM ने कही ये बात…|

राज्य ब्यूरो, रायपुर। किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में चल रहे छात्र संघर्ष के बीच छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री साय ने बुधवार को मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी तंबोली से संपर्क कर उनकी कुशलता की जानकारी ली थी।

उन्होंने छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा था कि राज्य और केंद्र सरकार लगातार किर्गिस्तान सरकार के संपर्क में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दोनों छात्रों को परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरक्षित देश वापसी का आश्वासन भी दिया था। शिवानी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

मैंने अपना कर्तव्य निभाया।

भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के साथ सतत संपर्क में है।

बच्चों के हितों की सुरक्षा ही हमारा ध्येय है। pic.twitter.com/d7mUGHrBBv

— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 23, 2024

वीडियो में उसने कहा है कि मैं शिवानी तंबोली, जांजगीर जिले से हूं। वर्तमान में मैं किर्गिस्तान के बिश्केक में चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रही हूं। बिश्केक में हाल ही में कुछ घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के 70-80 विद्यार्थी यहां फंसे हुए हैं। इनमें से 20 विद्यार्थी जांजगीर से हैं। यहां का माहौल इतना खराब है कि हम बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हम घर जाना चाहते हैं। हमने अपनी समस्या भारत सरकार तक पहुंचाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुझसे संपर्क किया और फोन पर हालचाल जाना। इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page