Monsoon Date: भीषण गर्मी से जल्‍द मिलेगी राहत, छत्‍तीसगढ़ में मानसून के एंट्री की IMD ने बता दी तारीख, जानिए रायपुर में कब देगा दस्‍तक…|

रायपुर। मानसून 2024 अपडेट: इस साल मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले 13 जून को बस्तर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को रायपुर पहुंचेगा और 21 जून तक पूरे प्रदेश में फैलते हुए अंबिकापुर तक पहुंच जाएगा।

पिछले साल 2023 में, मानसून ने 21 जून को बस्तर और रायपुर में प्रवेश किया था और 22 जून तक अंबिकापुर में इसकी पहुंच हो गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने में सामान्यतः 14 से 15 दिनों का समय लगता है।

केरल में मानसून के 31 मई को पहुंचने की संभावना जताई गई है। यह ध्यान देने योग्य है कि पांच साल पहले केरल से छत्तीसगढ़ पहुंचने में मानसून को 10 दिन लगते थे, लेकिन अब यह समय बढ़कर 14 से 15 दिन हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से यह स्पष्ट होता है कि इस बार मानसून पिछले साल की तुलना में बस्तर, रायपुर और अंबिकापुर में जल्दी पहुंचेगा। साथ ही, मौसम विभाग का आकलन है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक वर्षा होगी।

सामान्‍य से अधिक वर्षा की उम्मीद

मौसम विभाग द्वारा कुछ दिनों पहले जारी किए गए मानसून और वर्षा के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल 106 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है, जिसका मुख्य कारण अलनीनो का कम होता प्रभाव बताया जा रहा है। इसके चलते इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश होने से किसानों को फसल उत्पादन में काफी सहायता मिलेगी।

बदल गई मानसून के आने की सामान्य तारीख

2021 से पहले, रायपुर में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 13 जून थी। उसके बाद यह तारीख बदलकर 16 जून हो गई। वहीं, जगदलपुर में यह तारीख 8 जून से 13 जून के बीच रही और अंबिकापुर में कोई बदलाव नहीं देखा गया। 50 साल पुराने रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद यह बदलाव किया गया था।

10 वर्षो में कब पहुंचा मानसून

वर्षजगदलपुररायपुर
201419 जून19 जून
201513 जून15 जून
201618 जून19 जून
201714 जून21 जून
20188 जून26 जून
201915 जून21 जून
202011 जून12 जून
202110 जून13 जून
202213 जून16 जून
202321 जून21 जून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page