छत्‍तीसगढ़ के बलौदा बाजार में पागल कुत्ते का आतंक, एक दिन में 19 लोगों को काटा…|

लवन। नगर पंचायत लवन में मुख्य मार्ग के आसपास एक पागल कुत्ते ने सोमवार को खौफ फैला दिया। उसने एक ही दिन में 19 लोगों को काट लिया। उसने एक-एक कर करीब 8-10 लोगों पर लवन बस स्टैंड और मुख्य सड़क मार्ग पर हमला किया। जो भी व्यक्ति रास्ते में मिला, उसे उसने काट लिया। केवल कुछ ही घंटों में उस पागल कुत्ते ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना लिया। उसके आतंक से परेशान लवन के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक उसे पकड़ने में असफल रहे।

पागल कुत्ते के आतंक से लवन नगर में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। वह कुत्ता अचानक से आकर लोगों पर हमला कर देता है। पागल कुत्ते ने एक-एक करके लवन नगर में 19 लोगों को काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद सभी लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। सामान्य रूप से काटे गए 3 लोगों का इलाज लवन अस्पताल में हुआ, जबकि 14 अन्य लोगों को उचित इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

गौरतलब है कि नगर पंचायत लवन में सोमवार की सुबह 10 बजे से ही एक पागल कुत्ते ने आतंक मचाना शुरू कर दिया था। उस पागल कुत्ते ने एक-एक करके लवन में 19 अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें 7 बच्चे और 12 महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हैं।

इनमें से 3 लोगों को लवन में ही एंटी रैबीज का डोज लगाया गया। बाकी 14 बच्चे और बुजुर्ग, जिन्हें पागल कुत्ते ने अधिक काटा था, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पागल कुत्ते ने कई लोगों को बुरी तरह से काटा है। एक व्यक्ति का अंगूठा ही काटकर निकाल दिया है। फिलहाल सभी का इलाज बलौदाबाजार में चल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कुत्तों के काटने की घटनाओं के पीछे मांस की लत मुख्य कारण माना जा रहा है। पहले इतनी अधिक संख्या में कुत्ते आक्रामक नहीं होते थे। विभिन्न स्थानों पर खुलने वाली मुर्गा, मांस, और मछली की दुकानों से गंदा मांस खुले में फेंक दिया जाता है, जिसे खाने से कुत्तों में मांस खाने की लत लग जाती है। इसके अतिरिक्त, इन दिनों पोल्ट्री फार्म की संख्या भी बढ़ गई है। पोल्ट्री फार्म में प्रतिदिन मरने वाले मुर्गों को खुले में फेंक दिया जाता है, जिसे खाने से भी कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।

लवन में एक पागल कुत्ते ने 19 लोगों को काटा है। इनमें से 3 लोगों को लवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही एंटी रैबीज का डोज दिया गया, जबकि बाकी 14 लोगों को गंभीर रूप से काटे जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए बलौदाबाजार भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page