“डॉ. रमन ने प्रियंका गांधी को बस्तर में दुकान और ठेला दिखाया। उन्होंने कहा, ‘CM 10 मिनट के लिए नारायणपुर लेकर जाते और धर्मांतरण का खेल दिखाते।'”

“पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे के संबंध में तंज दिया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रियंका यहां आईं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री 10 मिनट के लिए उन्हें नारायणपुर लेकर जाते और वहां किस तरह से धर्मांतरण हो रहा है यह दिखाते।’ भूपेश बघेल ने सिर्फ दुकान और ठेला दिखाकर प्रियंका को जगदलपुर से वापस दिल्ली भेज दिया।

शुक्रवार की शाम भाजपा के समरसता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सरगुजा, जशपुर से लेकर बस्तर तक कई घटनाएं हो रही हैं। लगातार धर्मांतरण करवाया जा रहा है।’ “

भोली-भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर धर्म बदलवाने प्रेरित किया जा रहा है। जमीनें खरीदी जा रही हैं। प्रदेश में धर्मांतरण की आंधी आई हुई है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, भूपेश बघेल पहले इसे ठीक करें। उसके बाद वे अन्य कोई बात करें। डॉ रमन सिंह ने सरकार को जमकर घेरा है। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा और केंद्र सरकार संविधान को कमजोर करने में लगी हुई है।

सही ढंग से वार्ड वासियों से मिलने के बाद, रमन सिंह अपने अन्य कार्यक्रमों के लिए निकले।

रमन सिंह ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचा। वहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना की और फिर वे भाजपा के वॉल पेंटिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने वार्डवासियों से भी मुलाकात की। उनके बाद, वे भाजपा के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले। दरअसल, रमन सिंह का पहला दौरा 13 अप्रैल को बस्तर में था, लेकिन किसी कारणवश उसे रद्द करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page