खेल समाचार बिलासपुर: पदक जीतकर थाइलैंड से लौटे अयान, संघ ने किया भव्य स्वागत…|

खेल समाचार बिलासपुर: बिलासपुर। थाइलैंड में आयोजित एशियन ओपन स्कूल एक्वेटिक चैंपियनशिप में शहर के तैराक अयान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर व ब्रांज मेडल अपने नाम किया। इन पदकों के साथ जब यह खिलाड़ी शहर लौटा तो बिलासपुर तैराकी संघ ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा उनकी पीठ थपथपा कर हौसला बढ़ाया। यह चैंपियनशिप दो से चार फरवरी तक आयोजित किया गया। इसके लिए शहर के खिलाड़ी अयान अली खान का चयन हुआ था।

अयान ने 200 मीटर बटरफ्लाई में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इसी तरह फ्री स्टाइल रिले में ब्रांज मेडल और मिक्स मिडले रिले में ब्रांज मेडल जीते। इतने बड़े चैंपियनशिप में तीन मेडल अपने नाम करना बड़ी बात है। उन्होंने बिलासपुर का नाम रोशन किया। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए ही बिलासपुर कारपोरेशन तैराकी संघ के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के अवसर पर अजय सिंह, अमरनाथ सिंह, सतीश सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह परिहार, शंकर पांडेय, दिनेश सिंह ठाकुर, बीएस यादव, बीके राय, सुनील पटेल, विनय सिंह, रजत मुखर्जी, सुभाष कुमार समेत खेल से जुड़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शहर वापसी पर इस तरह स्वागत होना बड़ी बात है। इससे उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page