छत्तीसगढ़: महासमुंद से बड़ी खबर, पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपित को पकड़ा…|

महासमुंद: महासमुंद में नकली नोटों का मामला। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं। खबरों के अनुसार, पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट जब्त किए हैं। इसके साथ ही, एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है जो इन नकली नोटों को लेकर सरायपाली के रास्ते रायपुर जा रहा था। पुलिस ने उसे इस मामले में पकड़ा है और जांच शुरू की जा रही है।

यह पूरा मामला वास्तविकता में सरायपाली थाना क्षेत्र से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, महासमुंद की सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने 3 करोड़ 80 लाख के 500-500 के नकली नोट के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छुपाकर ले जा रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपित सारंगढ़ से सरायपाली के रास्ते नकली नोटों को रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ पिकअप वाहन को जब्‍त कर लिया है। नकली नोटों में पांच-पांच सौ के 760 बंडल नोट बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page