BR Ambedkar Jayanti 2023: आंबेडकर जयंती पर संसद में कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रपति, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

cgsuprefast.com
Dr BR Ambedkar Jayanti 2023 डॉ. भीमराव आंबडेकर की आज 133वीं जयंती है। इस मौके पर संसद परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबडेकर की आज 133वीं जयंती है। हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

बाबासाहेब की जयंती पर शत-शत नमन: PM Modi

पीएम मोदी ने इस मौके पर एक ट्वीट भी किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा, “समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page