Amit Shah Visit Dantewada Postponed: केंद्रीय गृह मंत्री का दंतेवाड़ा दौरा टला, शाह की जगह आ सकती हैं स्मृति ईरानी…|

दंतेवाड़ा: अमित शाह का दौरा स्थगित, स्मृति ईरानी की संभावना। भाजपा बस्‍तर के जिला अध्‍यक्ष रूप सिंह मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का संचालन करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अमित शाह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट से मिलेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से आरंभ होगी। केंद्रीय मंत्री के दौरे के साथ, सुरक्षा को लेकर चक चौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा हाईस्कूल मैदान में जनसभा का संबोधन करेंगी।

भाजपा ने बस्तर को छला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने हमेशा बस्तर के साथ छल किया है। डा. रमन के नेतृत्व वाली सरकार ने बस्तर को बर्बाद करने की दिशा में कदम उठाया। आदिवासी अधिकारों का हनन किया। इनके कारनामों की लंबी सूची है।

कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि रमन सरकार ने आरक्षण दिया था। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का शोषण और उपेक्षा किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ा है, तो वो भाजपा का काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page