डायरेक्टर नितिन देसाई सुसाइड केस में बॉडीगार्ड ने किया बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप…|

मुंबई: नितिन देसाई आत्महत्या मामला: बुधवार की सुबह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक दुखद समाचार सामने आया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। उनकी मृत्यु की खबर से सभी हैरान हैं। सिनेमा जगत में शोक की लहर छाई हुई है।

अपने ही में की खुदकुशी

नितिन देसाई आत्महत्या मामला: नितिन देसाई ने अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मृत्यु का कारण पैसों की तंगी के चलते बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कल रात 10 बजे नितिन देसाई अपने कमरे में चले गए थे और आज सुबह तक वे बाहर नहीं आए। उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे खोला नहीं गया। खिड़की से जब देखा गया, तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सबसे चौंकानेवाली बात यह है कि नितिन देसाई 9 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

नितिन देसाई आत्महत्या मामला: कर्जत के विधायक महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है। महेश बाल्दी ने कहा कि नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे और वे काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक समस्याओं के कारण उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली।

इन फिल्मों के लिए तैयार करे सेट

नितिन देसाई आत्महत्या मामला: नितिन देसाई ने 1989 में परिंदा फिल्म से एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के सेट तैयार किए थे। उन्होंने प्यार तो होना ही था, हम दिल दे चुके सनम, मिशन कश्मीर, राजू चाचा, देवदास, लगान, और बाजीराव मस्तानी जैसी फेमस फिल्मों के सेट तैयार किए थे।

बेहद खास है एन डी स्टूडियो

नितिन देसाई आत्महत्या मामला: नितिन देसाई ने अपनी मेहनत के दम पर साल 2005 में 52 एकड़ ज़मीन में फैले एनडी स्टूडियो की स्थापना की थी। एनडी स्टूडियो में इनडोर के अलावा आउटडोर शूटिंग के ऑप्शन भी मौजूद हैं। शूटिंग के अलावा, एनडी स्टूडियो सालों से अपने टूरिस्ट का पसंदीदा डेस्टिनेशन भी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page