यहां ‘गणपति’ की शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म, देखकर डॉक्टरों के भी उड़ गए होश…|

राजस्थान। राजस्थान के जिला अस्पताल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां दो दिन पहले गणेश भगवान की शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया। अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ कर्मचारी भी इसे देखकर हैरान हो गए। अस्पताल में खबर फैलते ही लोग बच्चे को देखने के लिए एकटक जमाव पड़े। हालांकि कुछ मिनटों के बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दौसा में जन्मा अद्भुत शिशु 

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 31 जुलाई की रात को अलवर में रहने वाली गर्भवती महिला को अचानक दर्द शुरू होने पर उन्हें दौसा के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गर्भवती महिला ने रात 9:30 बजे एक बच्चे को जन्म दिया। उस अद्भुत शिशु को जन्म देखकर डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य स्टाफ कर्मचारी भी दंग रह गए।

‘गणपति’ की शक्ल में बच्चे ने लिया जन्म

दौसा में जन्मे इस बच्चे के चेहरे और शक्ल को देखकर सभी अस्पताल कर्मचारी हैरान रह गए थे। बच्चे के भगवान गणेश की तरह सूंड़ और बगल में दो आंखें भी थी। बच्चे के गर्दन में कान भी बने थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। चिकित्सालय में डॉक्टर और नर्स भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे। अस्पताल में खबर फैलते ही अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ ही कई लोग उसे देखने के लिए जुट गए। बच्चे को उसकी मां के पास लाकर लेटा दिया गया। परिजन भी यह देखकर हैरान थे। हालांकि मासूम ज्यादा देर सर्वाइव नहीं कर सका और 15 से 20 मिनट में ही उसने दम तोड़ दिया।

कैसे होता है अजीब आकृति वाले बच्चों का जन्म

डॉक्टरों का कहना है कि जेनेटिक इम्बैलेंस और शरीर में क्रोमोसोम में गड़बड़ी होने के कारण कभी-कभी गर्भ से इस तरह की अजीबोगरीब आकृति वाले बच्चों का जन्म होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और उल्ट्रासाउंड कराते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page