
भिलाई। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चरित्र संदेह के चलते बड़े से बड़े अपराध घटित हो रहे हैं। पति पत्नी के बीच जब संदेह पैदा हो जाता है, तो रिश्तों में दरार पड़ जाती है और विवाद होना शुरू हो जाता है। महिलाओं की हत्याओं के ग्राफ भी बढ़ रहे हैं चरित्र संदेह के कारण। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप में हुई। इसमें पति ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपने पत्नी को कांसे के लोटे से हमला किया, जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।