छत्तीसगढ़ में एक शिव मंदिर है: छत्‍तीसगढ़ में है उज्‍जैन के महाकाल जैसा शिवधाम, यहां कालसर्प दोष से मिलती है मुक्ति

छत्तीसगढ़ में शिव मंदिर: रायपुर। देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस महीने में जो भक्त शिव मंदिरों के दर्शन करते हैं, विधि-विधान से पूजा के साथ सोमवार का व्रत रखते हैं, भगवान उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के पावन महीने में लगातार छत्‍तीसगढ़ के प्राचीन शिवालयों के बारे में बता रहे हैं। ऐसे में आज हम छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर के जल संसाधन विभाग के परिसर में स्थित कालजयी शिव मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं।

बिलासपुर का कालजयी शिव मंदिर

बिलासपुर के जल संसाधन विभाग के परिसर स्थित कालजयी शिव मंदिर का विशेष महत्व है। यहां से दूर-दूर से भक्त अपने कष्टों की मुक्ति प्राप्त करने के लिए आते हैं। सावन, महाशिवरात्रि समेत अन्य विशेष अवसरों पर यहां विशेष पूजा, अर्चना एवं अभिषेक होता है।

मंदिर का इतिहास

मंदिर का निर्माण जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता आरपी द्विवेदी और स्टेनो आरके गुप्ता के मार्गदर्शन में 25 मई 2010 में हुआ था। इस मंदिर में पुजारी बालमुकुंद तिवारी और ज्योतिष मनोज तिवारी सेवा में रहते हैं। यहां विशेष पूजन होता है जिससे ग्रह दोष और कालसर्प दोष का निवारण किया जाता है। इस कारण से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने दोषों के निवारण के लिए आते हैं।

मंदिर की विशेषता

मान्यता है कि कालजयी महादेव उज्जैन के महाकालेश्वर के रूप में हैं। वे अपने भक्तों के सभी दोषों और व्याधियों को दूर कर अभय का वरदान देते हैं। कालसर्प दोष निवारण के लिए होने वाले पूजन में नासिक से लाई गई मिट्टी से शिवलिंग समेत नागफस मंत्र बनाकर पूजन करवाया जाता है। इस मंदिर में कोरबा, रायपुर, अंबिकापुर समेत कई क्षेत्रों से भक्त अपने दोषों से मुक्ति की कामना के साथ पहुंचते हैं।

पुजारी बालमुकुंद तिवारी ने बताया कि शिव का अर्थ कल्याण से है। शास्त्रों में भगवान श्रीकृष्ण को जगतगुरु और भगवान शिव को तीनों लोक का गुरु माना जाता है। काजलयी मंदिर में दर्शन करने से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां मंदिर में नवग्रह शांति, पितृदोष, मंगल दोष, महामृत्युंजय जप सहित अनेक अनुष्ठान वैदिक रीति से होते हैं। विशेषतः सावन मास में सभी शिवभक्तों को भोलेनाथ के दर्शन करने के साथ सोमवार को व्रत भी रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page